भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का विमान हादसे में निधन|
2 अप्रैल 2025 को गुजरात के जामनगर के निकट एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का निधन हो गया। 28 वर्षीय सिद्धार्थ हरियाणा के रेवाड़ी जिले के माजरा भालखी गांव के निवासी थे। सिद्धार्थ की सगाई 23 मार्च 2025 को दिल्ली की सोनिया यादव से हुई थी, और उनकी शादी नवंबर में निर्धारित थी। सोनिया ने कहा, "हमारे बीच ऐसा बंधन था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने सगाई के दिन ही ड्यूटी जॉइन की थी—यह उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी और उन पर गर्व करूंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का बलिदान राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और साहस का प्रतीक है। उनकी वीरता और समर्पण को देश हमेशा याद रखेगा। #samajtaknewschannel #jaihind #jaishaheed #Hindustan #siddharthyadav